बहराइच: उत्थान ऑडिटोरियम में प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशाला संपन्न, बहराइच सांसद ने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की की अपील
शहर के कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम मे दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। शुक्रवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ ने बताया कि इस कार्यशाला के दौरान बहराइच सांसद ने किसानों से आवाहन करते हुए अपील किया है कि प्राकृतिक खेती अपनाने की दिशा मे आगे बढ़े और योजनाओं का लाभ उठाएं।