हंडिया: हंडिया में मौसम ने बदला मिजाज, तेज धूल भरी आंधी से जगह-जगह गिरे पेड़
प्रयागराज के हंडिया क्षेत्र में बुधवार शाम 05 बजे मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज धूल भरी आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। कई जगहों पर पेड़ और टहनियां सड़क पर गिर गईं, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। आंधी के चलते बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होने की सूचना है।