तानसेन: 9 महीने बाद ₹2000 का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, CCTV से हुई पहचान, झपट्टा मारकर लूटा था मोबाइल
9 महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ₹2000 का इनामी बदमाश, CCTV से हुई पहचान; झपट्टा मारकर लूटा था मोबाइल ग्वालियर में इंदरगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ₹2000 के इनामी बदमाश को नौ महीने बाद गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पेशेवर लुटेरा है, जिसने फरवरी 2025 में कोणार्क हॉस्पिटल के पास एक युवक से झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया था।