खुसरूपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को खुसरूपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी लोदीपुर गांव निवासी मिथिलेश यादव है। खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया की केस दर्ज होने के बाद से ही मिथिलेश यादव फरार चल रहा था। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज भेज दिया है।