देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुरा गांव के पास एक गोवंश के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण जनों ने बुधवार को लगभग 2:00 बजे एक युवक का जुलूस निकाला। और देहात थाना ले गए। जहां युवक को पुलिस के सुपुर्द कर युवक के बारे में पूरी कहानी पुलिस को बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।