राठ तहसील क्षेत्र के उमन्निया गांव की निवासी एवं सरकारी राशन की विक्रेता दिव्यांग महिला कोटेदार सहित गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने अपने गाँव उमन्निया में सरकारी राशन की दुकान बनवाए जाने की मांग की है। दिव्यांग महिला कोटेदार सहित ग्रामीणों ने उमन्निया गांव में सरकारी राशन की दुकान बनाए जाने के संबंध में SDM को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।