खगड़िया: गोगरी में बाइक सवार युवक का शव बरामद, सोशल मीडिया से हुई पहचान
खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के पितौंझिया स्थित भामरा पुल के समीप गुरुवार सुबह एक बाइक सवार युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास उसकी बाइक भी गिरी हुई मिली। सूचना पर पहुंची गोगरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन तत्काल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने शव की तस्वीर सोशल मीड