खरगोन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीता मंगल भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में किसानों को रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने का संदेश दिया गया। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, उत्पादन बेहतर होता है और खेती की लागत भी कम होती है।