रसूलाबाद: गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप में कुरंगना के समीप लगी आग, महिला व बच्चे बाल-बाल बचे
रसूलाबाद क्षेत्र के ग्राम नौहा नौगांव में आयोजित साईं दरबार मंदिर की भागवत कथा के समापन के बाद गंगा स्नान के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि चालक और साथ चल रहे लोगों की सतर्कता से सभी महिला श्रद्धालु, युवतियां और बच्चे समय रहते वाहन से उतर गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आपको बताते चलें कि भागवत कथा