नोखा: बारिश के बाद करंट फैलने से उगमपुरा में दो गायों की हुई मौत, क्षेत्र में रोष
Nokha, Bikaner | Jun 5, 2026 नोखा उपखंड मुख्यालय पर गुरुवार रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश के बाद उगमपुरा क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी में करंट फैलने से दो गायों की मौत हो गई, जिससे क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। वार्डवासियों के अनुसार उगमपुरा की गली नंबर 6 में बारिश के बाद पानी भर गया था। इसी क्षेत्र में लगे एक बिजली के पोल के आसपास करंट प्रवाहित हो गया। पानी मे