मंदसौर: 14 माह से जारी श्रमदान अभियान: पशुपतिनाथ शिवना घाट पर शिवना नदी की सफाई, 67 हजार लोग जुड़ चुके
मंदसौर के पशुपतिनाथ शिवना घाट पर विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में श्रमदान अभियान चलाया गया,सुबह 7 से 9 बजे तक चले अभियान में कार्यकर्ताओं,सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों ने शिवना नदी से गाद,गंदगी और जलकुंभी हटाई,विधायक ने बताया कि 14 माह से जारी इस अभियान से अब तक 67 हजार लोग जुड़ चुके हैं,और साढ़े 13 हजार ट्रॉली गाद व कचरा निकाला जा चुका है,