जखनिया: जखनिया बाजार में सड़क-नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी, खुली नालियां बनीं हादसे की वजह, नागरिकों ने जताया कड़ा विरोध
तहसील जखनिया क्षेत्र में चल रहे सड़क और नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली भुड़कुंडा से बाजार स्थित रेलवे क्रॉसिंग तक हो रहे नाली एवं सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जखनिया–मनिहारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के साथ-साथ नाली निर्माण चल रहा।