गया टाउन सीडी ब्लॉक: झारखंड में भारी बारिश के बाद गया की फल्गु नदी में खतरे की चेतावनी, डीएम ने जारी किया अलर्ट
गया में चल रहे पितृपक्ष मेला के बीच फल्गु नदी पर खतरे की चेतावनी जारी की गई है।झारखंड में हुई भारी बारिश के बाद जल संसाधन विभाग पटना ने अलर्ट जारी किया है।गया डीएम शंशाक शुभंकर ने सोमवार की रात 9 बजे अधिकारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है।कहा कि अगले 2 दिनों तक नदी पर खास निगरानी रखी जाएगी।सभी अनुमंडल और प्रखंड अधिकारियों को अलर्ट रहें का निर्देश दिया है।