रसूलाबाद: रसूलाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किया
रसूलाबाद में समाजवादी पार्टी कार्यालय में देश की राजनीति में सरलता, संघर्ष और समाजवाद की मिसाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने से हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन की विचार धाराओं पर प्रकाश डाला