सिद्धमुख: सिद्धमुख में राजफैड चना खरीद केंद्र पर बड़ा घोटाला के आरोप में पूर्व MLA डॉ.कृष्णा पूनिया ने प्रबंध निदेशक को सौंपा पत्र
राजस्थान राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड (राजफैड) के सिद्धमुख चना तुलाई क्रय-विक्रय खरीद केंद्र उपकेंद्र पर इलेट्रॉनिक कांटों से हेराफेरी कर किसानों से कम वजन तौलने का गंभीर आरोप लगा है। पूर्व एमएलए डॉ.कृष्णा पूनिया ने राजफैड के प्रबंध निदेशक को पत्र सौंपकर सिद्धमुख केवीएस राजगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों, चेयरमैन व अन्य के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है।