दुधि: म्योरपुर में बेपटरी हुआ मालगाड़ी का एक वैगन, रेल यातायात हुआ बाधित
म्योरपुर थाना क्षेत्र के म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन के पास वानर झूला ब्रिज संख्या 242 पर मंगलवार की शाम एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे रेल यातायात प्रभावित हो गया। घटना उस समय हुई जब मालगाड़ी म्योरपुर रोड रेलवे स्टेशन से रेणुकूट की ओर रवाना हुई थी।