जैतवारा के अमिलिया चिल्ला के बीच दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई । एक्सीडेंट में दोनों बाइक सवार अरुण कुशवाहा और रवि आदिवासी गंभीर घायल हो गए । स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को जैतवारा अस्पताल लाया गया । प्राथमिक इलाज के बाद शुक्रवार रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस घटना की पूछताछ कर रही है ।