शाहपुरा: फ्रीज ठीक करने के बहाने भेजी APK फाइल, दंपती के खाते से गायब हुए 1.90 लाख, हुए साइबर ठगी का शिकार
जबलपुर: थाना बेलखेड़ा में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फ्रीज ठीक करने के नाम पर APK फाइल डाउनलोड कराकर अज्ञात ठग ने पति-पत्नी के खातों से 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हिनोतिया निवासी गिरिराज सिंह ठाकुर उम्र 44 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरिराज के मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने व्हाट्सएप पर