पूर्णिया पूर्व: रानीपतरा बाजार में बिजली तार में शार्ट सर्किट से अचानक लगी आग, कोई हताहत नहीं
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के रानीपतरा चौक पर बुधवार को सुबह करीब 10 बजे बिजली तार में शॉर्ट सर्किट से अचानक बिजली के खंभे में आग लग गयी।जिससे आस पास अफरातफरी का माहौल हो गया। बिजली खंबे के नीचे अवस्थित दुकानदार आग देखकर भागने लगे।हालांकि कड़ी मशक्कत और मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।जिसके बाद आग की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बिजली विभाग और मानव बल को दिया।