पूर्णिया पूर्व: चांदी पंचायत के किसान के एक एकड़ में लगे मक्का की फसल हुई छतिग्रस्त, जांच के लिए पहुंचे कृषि समन्वयक
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के चांदी पंचायत के किसान महेंद्र मेहता के एक एकड़ जमीन पर लगा मक्का का फसल हाल में हुई बारिश व हल्की हवा के कारण पूरी तरह छतिग्र्स्त हो गया।जिस दौरान फसल खेत मे पूरी तरह गिर गयी।जिसकी जानकारी किसान द्वारा कृषि समन्वय संजीव सिंह को दिया गया।कृषि समन्वयक बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे मक्का खेत पर पहुँच कर जांच किया।