ग्वालियर गिर्द: नए पड़ाव पुल में रॉन्ग साइड आने से हादसा, दोनों बाइक सवारों को गंभीर रूप से घायल
नए पड़ाव पुल पर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे लापरवाही भारी पड़ गई। रॉन्ग साइड से आ रहे 2 बाइक सवार युवकों का एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार गलत दिशा में वाहन चलाना ही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।