मैनपुरी: सौतियाना मोहल्ला स्थित जैन मंदिर के शिखर पर गिरी आकाशीय बिजली, मंदिर का शिखर हुआ क्षतिग्रस्त
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के सौतियाना मोहल्ले में स्थित जैन मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली का कर देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का शिखर क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर कमेटी के लोगों ने बुधवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया की बिजली गिरने से मंदिर का शिखर तो क्षतिग्रस्त हुआ ही साथ ही मंदिर में लगी सारी बिजली की व्यवस्था भी फेल हो गई।