बेगूसराय: जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न, पहली पाली में 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित
जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने दी. प्रथम पाली में भौतिकी विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई. जहां कुल 20,531 परीक्षार्थियों में 20,366 उपस्थित एवं 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.