अरवल: भगवानपुर में अजय यादव हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक की पत्नी ने आवेदन देकर एसपी से लगाई गुहार
Arwal, Arwal | Mar 18, 2024 भगवानपुर में अजय यादव हत्याकांड के फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए मृतक की पत्नी के द्वारा पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार भील को आवेदन देकर गुहार लगाई गई है ।आवेदन में बताया गया की घटना के बाद दो आरोपी को अब तक गिरफ्तार किया गया है। बाकी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बाकी के आरोपियों के परिजन के द्वारा बार-बार धमकी दिया जा रहा है, जिससे भय युक्त वातावरण में जी रहे हैं।