जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केनुहट से कुछ दूर पहले शनिवार की रात 8:30 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक घायल हो गया। जबकि दो युवक घायल युवक को छोड़ फरार हो गया। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम के सहयोग से परिजन द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।