सुपौल: NDPS के आरोपी समेत दो गिरफ्तार, क्रेटा से हथियार बरामद छापेमारी में 45.32 लाख रुपये नकद जब्त सुपौल में DSP ने दी जानकारी
Supaul, Supaul | Jun 17, 2026 जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियारों के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। DSP राजीव रंजन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक घर से 45 लाख 32 हजार 200 रुपये नकद, एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस गहन जांच में जुट गई है।