हनुमना विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कमल नयन तिवारी रहे संचालन संतोष कुमार द्विवेदी ने किया।प्राचार्य डॉ. उमेश कुमार तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के संबंध मे जानकारी दिये।