ऊंचाहार: पर्वत का पुरवा अरखा गाँव के पास ऐश पाइपलाइन में रिसाव से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की गुहार
ऊँचाहार क्षेत्र के पर्वत का पुरवा अरखा गाँव के पास ऐशपाइपलाइन में रिसाव के चलते दो बीघे धान की फसल बर्बाद हो गई।रिसाव नीचे की तरफ होने से किसी को इस बात की जानकारी नहीं हो पाई, धान के खेत में राख युक्त पानी भरने से करसेनी गाँव के संजय द्वारा बोई धान की फसल बर्बाद हो गई, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है।एसडीएम ने बताया कि मुआवजा दिया जायेगा।