शिवरीनारायण पुलिस ने सार्वजनिक जगह से शराब का सेवन करने वाले व्यक्ति रामप्रसाद उर्फ मुंठुल साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरदेई गांव के सार्वजनिक जगह में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी।