फिरोज़ाबाद: जिला अस्पताल के कैम्पस में कूड़े के ढेर में मिली एक्सपायर व नॉन एक्सपायर दवाएं, सीएमएस भी मौके पर देखने पहुंचे
शुक्रवार की दोपहर मेडिकल काॅलेज का हिस्सा जिला अस्पताल के के कैम्पस में कूडे के ढेर में एक्सपायर व नाॅन एक्सपायर दवायें वहां से निकलते लोगों ने देखीं। देखते ही देखते यह मामला चर्चा का विषय बन गया। मौके पर सीएमएस डा. नवीन जैन भी स्टाफ संग जानकारी को पहुंच गये। जानकारी करने के बाद मीडिया से बात करते हुये उन्होंने बताया कि इस दवाओं को चेक कराया जायेगा।