शकूराबद थाने की पुलिस ने 420 सहित विभिन्न मामलों में आरोपित तीन लोगों को गिरफ्तार किया जिसे बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा में बुधवार शाम करीब 6 बजे तक भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में पांडे चक निवासी संजय यादव,बालगढ़ निवासी धर्मेंद्र कुमार एवं इब्राहिम पुर निवासी जयराम कुमार है जिसपर आगे की कार्रवाई जारी है।