सोमवार दोपहर ग्राम निचरोन निवासी कमलेश बाई ने दो दिन पहले उनके साथ की गई गाली गलौज और मारपीट करने वाले शख्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विदिशा पहुंची। जहां उन्होंने विवेकानंद चौराहे से कलेक्ट्रेट स्थित एसपी कार्यालय तक पिंड भरे, एसपी को लिखे ज्ञापन पर ग्यारसपुर पुलिस द्वारा सहयोग न करने की शिकायत भी की। एसपी रोहित कसवानी ने मामले मे जांच के निर्देश दिए