इंदौर: इंदौर पुलिस ने कर दिखाया कमाल यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु साढे चार हजार से अधिक हेलमेट निशुल्क कर दिए वितरित
Indore, Indore | Jun 23, 2026 एंकर,,इंदौर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में एक बार फिर जनभागीदारी के माध्यम से जरूरतमंद वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।