गिरिडीह: पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत, सदर अस्पताल में करवाया गया पोस्टमार्टम
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कठवारा में हुए एक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। बुधवार को 10 बजे छात्र के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। लखराज सिंह का 14 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार सिंह मॉडल स्कूल पीरटांड़ में पढ़ता था। वह रोज की तरह बुधवार सुबह भी एक दोस्त के साथ मॉर्निंग वाक के लिए बायो डायवर्सिटी पार्क जा रहा था।