बालोद: 13 जुलाई को मिशन अंकुर के तहत सीड बॉल रोपण होगा, 2.39 लाख ट्रेंच में बोए जाएंगे बीज
Balod, Balod | Jul 8, 2026 बालोद जिले में वन महोत्सव के तहत इस बार बड़े पैमाने पर पौधरोपण और सीड बॉल रोपण की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और सभी विभागों को समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।