फतेहपुर: असोथर में तेज रफ्तार मोरंग भरे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, महिला की दर्दनाक मौत, चालक ट्रैक्टर छोड़कर हुआ फरार
फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मेडी का पुरवा गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार ओवरलोड मोरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजरानी (62) पत्नी देवीशंकर निवासी मेडी का पुरवा, थाना असोथर के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।