लूनकरनसर: नाथवाना के पास एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में रेलवे कर्मचारी की मौत, 26 अप्रैल को थी उसकी शादी
नाथवाना रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में रेलवे कर्मचारी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम व सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक नाथवाना रेलवे स्टेशन पर पॉइंटमेन के पद पर कार्यरत था।