हातोद: दिव्यांग युवक के लिए पिता समान बने एसीपी: इंदौर पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने
Hatod, Indore | May 15, 2026 आम आदमी अक्सर पुलिस और उसकी कार्यप्रणाली से नाराज नजर आता है, लेकिन इंदौर पुलिस में कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं जो अपनी संवेदनशीलता और मानवता से लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर में शुक्रवार 12 बजे सामने आया, जहां देपालपुर का एक दिव्यांग युवक अपने पिता समान एसीपी से मिलने के लिए लगातार तीन दिनों तक 60 किलोमीटर दूर से बस में सफर कर इंदौर पहुंचता रह