कोटा: रतनपुर भेडी़मुडा में अखंड नवधा रामायण प्रारंभ होने से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा
Kota, Bilaspur | May 11, 2025 रतनपुर के भेडी़मुंडा मोहल्ले वासियों के द्वारा संगम चौक भेड़ीमुड़ा में सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण का भव्य आयोजन किया गया है। जहां कथा प्रारंभ से पूर्व बैंड बाजे के साथ विशाल व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में मोहल्ले की महिलाएं व बच्चियों ने सुसज्जित वेशभूषा में सज धज कर सैकड़ो संख्याओं में इस कलश यात्रा में सम्मिलित हुए।