मंदसौर: दुर्घटना के बाद सक्रिय हुए विधायक विपिन जैन, पशुपतिनाथ शिवना घाट पर श्रमदान किया
भोपाल में ऑटो दुर्घटना में घायल होने के बाद स्वस्थ होकर लौटे मंदसौर विधायक विपिन जैन ने 21 जून सुबह पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना घाट पर चल रहे श्रमदान अभियान में भाग लिया,उन्होंने श्रमदानियों का उत्साहवर्धन किया,विधायक ने बताया कि 14 माह से जारी अभियान से शिवना नदी लगभग जलकुंभी मुक्त हो चुकी है और जलीय जीवों की मौतें भी थम गई हैं,