कटनी ग्रामीण: 109 वर्षों से कौमी एकता की मिसाल: रीठी का ताजिया
कटनी जिले के रीठी नगर में मुहर्रम पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं यहां सिंघैया मोहल्ले स्थित गफ्फार खान के बड़े इमामबाड़े में पिछले 109 वर्षों से ताजिया बनाया जा रहा है। खास बात यह है कि ताजिया निर्माण में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग मिलकर भाग लेते हैं, जो कौमी एकता की अनूठी मिसाल है।