आरा: टेंपो चालकों की हड़ताल पर मेयर इंदु देवी का बयान, बोलीं- अवैध वसूली पर अब होगा टेंडर रद्द और सीधा एफआईआर
Arrah, Bhojpur | Jul 4, 2025 टेंपो चालकों के दो दिनों के हड़ताल के बाद आरा की महापौर इंदु देवी का बयान सामने आया है। उनके द्वारा टेंपो संगठन से बैठक भी की गई है और हड़ताल को खत्म करने की मांग की गई है। साथ ही मीडिया कर्मियों को बयान देते हुए मेयर इंदु देवी ने बताया कि बिहारमिल समेत कई जगहों पर टेंपो चालकों से दोगुना रुपया वसूला जा रहा है।अब ऐसे मामले में विभागीय कार्रवाई की जाएगी।