चरखारी में साल की विदाई पर भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।देर रात तक चले आयोजन में जिले भर के कवि और शायरों ने अपनी रचनाएं पेश कर माहौल को साहित्यिक रंग में रंग दिया। पत्रकार व शायर इरफान पठान की गजलों को श्रोताओं ने खास तौर पर खूब सराहा। हास्य-व्यंग्य, गीत और गजलों पर जमकर तालियां बजी।