उदवंत नगर: सखुआ से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
अवैध हथियार के साथ एक युवक को सखूआ से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पहचान सखुआ निवासी ओमप्रकाश के पुत्र दीपू कुमार के रूप में हुआ। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक की गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो लगाने के कारण हुआ है। गिरफ्तार युवक को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने 17 जून मंगलवार 4:00 बजे जेल भेज दिया।