रामनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमृतलाल भूमिया जो रामनगर थाने में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। बुधवार को 2 बजे चचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत आम के पेड़ में सोन नदी किनारे शव लटकते हुए पाया गया। मृतक शहीद दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए अनूपपुर आए थे और वहां से चचाई स्थित अपने आवास चले गए ।