बाराबंकी जिले के फतेहपुर ब्लॉक से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शिक्षकों को राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का आदेश दे दिया। बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि एक शिक्षक को छोड़कर बाकी सभी को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में पहुंचना होगा।