जौनपुर: आरआरसी सेंटर में तोड़फोड़ से ग्रामीणों में आक्रोश
उत्तर प्रदेश के बढ़ौना ग्राम पंचायत में नवनिर्मित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी सेंटर) को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान योगेश मौर्य ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी और ग्राम पंचायत सचिव को भी मामले से अवगत कराया