मेहगांव: इंद्रा नगर खेरिया तोर गांव में रास्ते में निकलने के विवाद को लेकर फरियादिया के साथ जातिसूचक गाली देते हुए की मारपीट।
Mehgaon, Bhind | Sep 6, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादिया अंगूरी बाई पत्नी दयाराम जाटव निवासी इंद्रा नगर खेरिया तोर मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि रास्ते में निकलने के विवाद को लेकर छोटा,प्रियंका,सूरज,राधा निवासी इंद्रा नगर खेरिया तोर मेहगांव ने जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट कर दी।एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।