हरदा: मुहाल के पास सड़क निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, किसान की मौत।
Harda, Harda | Jun 11, 2026 हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुहाल के पास निर्माणाधीन हरदा-खंडवा हाईवे पर बुधवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति और चार वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।