फूलपुुर: फूलपुर पुलिस ने नाबालिग की हत्या का खुलासा किया, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार दोपहर 02 बजे फूलपुर थाना पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नाबालिग हसनैन की हत्या का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट के दो टुकड़े और एक फॉर्च्यूनर गाड़ी बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक परिवारिक विवाद कारण है।आरोपियों में मो. सलमान, मो. जुनैद, मो. शाहिल और मो. सुहेल शामिल हैं।